लाइव न्यूज़ :

पति के देर से घर लौटने से नाराज पत्नी ने झगड़े के बाद धारदार चाकू लेकर बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 14:20 IST

लातूरः पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति के देर से घर लौटने से नाराज महिला ने उससे झगड़े के बाद कथित तौर पर धारदार चाकू लेकर अपनी बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देलातूरः महिला का पति (34) दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है और रविवार देर रात घर पर लौटा था।लातूरः पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। लातूरः  पुलिस ने बताया कि महिला (30) को श्यामनगर क्षेत्र में सोमवार को घटी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातूरः लातूर जिले में एक महिला ने देर से घर लौटे अपने पति से झगड़े के बाद अपनी एक साल की बेटी को कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला (30) को श्यामनगर क्षेत्र में सोमवार को घटी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति (34) दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है और रविवार देर रात घर पर लौटा था।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पति के देर से घर लौटने से नाराज महिला ने उससे झगड़े के बाद कथित तौर पर धारदार चाकू लेकर अपनी बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार किया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

झारखंड : काला जादू करने के संदेह में बुजुर्ग महिला की पड़ोसी ने की हत्या

झारखंड के सिमडेगा जिले में काला जादू करने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना सोमवार को जिले के सरुबहार गांव में हुई। महिला की पहचान प्रेमदानी कंदुलना (73) के रूप में हुई है। ओर्गा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सजल धाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। धाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हो सकता है कि महिला की हत्या काला जादू करने के संदेह में की गई हो। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल