लाइव न्यूज़ :

'कुल्हड़ पिज्जा' कपल सहज अरोड़ा ने वायरल वीडियो पर पुलिस में शिकायत की, रोते हुए इंस्टाग्राम पर की ये अपील

By आकाश चौरसिया | Updated: September 23, 2023 15:43 IST

वायरल हुए अश्लील वीडियो पर सहज अरोड़ा ने सफाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए यूजर्स से इसे शेयर न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से गलत है। अपनी बात को रखते हुए यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत भी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजालंधर के सहज अरोड़ा ने पिछले दिनों वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह से गलत बतायासहज अरोड़ा ने दूसरा वीडियो शेयर कर वायरल करने वाले का नाम करन दत्ता बतायासहज अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई

नई दिल्ली:पंजाब स्थित जालंधर के रहने वाले सहज अरोड़ा ने पिछले दिनों वायरल हो रहे अश्लील वीडियो पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इसे फेक बताते हुए इस बात का खंडन किया है कि वीडियो में दिख रहे शख्स वह खुद हैं। सहज अरोड़ा वायरल वीडियो की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे थे। सहज एक फूड कॉर्नर की शॉप चलाते हैं।

हाल में सहज अरोड़ा ने एक दूसरा वीडियो शेयर कर  वायरल करने वाले का नाम करन दत्ता बताया है। वीडियो में वो अपने आपको बेकसूर बता रहे हैं। इसके जवाब में करन ने भी इंस्टा पर  वीडियो के जरिए कहा कि यह बात पूरी तरह से निराधार है और यह आरोप मढ़कर सहज फेम पाना चाहते हैं।  

पिछले दिनों एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो के बारे में दावा किया गया था कि इसमें दिख रहे व्यक्ति सहज अरोड़ा हैं। मामला चर्चा में आने के बाद सहज अरोड़ा ने इसका खंडन किया है। अब इस पूरे मामले पर खुद सहज अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो साझा कर यूजर्स से वायरल वीडियो न शेयर करने की अपनी की है। उन्होंने कहा अगर ऐसा हुआ तो कानूनी तौर पर कार्रवाई कर सकते हैं। 

सहज ने कहा कि उन्हें 15 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक संदेश मिला था जिसमें उनसे रुपयों की मांग की गई थी। संदेश में ये भी कहा गया था कि अगर वो ऐसा कर पाने में नाकाम रहते हैं तो उनका फेक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद ऐसा हो भी गया और जब यह चीज़ सहज को पता चली तो बिना देर किए जालंधर की 4 नंबर पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए।  उन्होंने वीडियो में कहा कि पुलिस ने कुछ लोगों की शिनाख्त भी कर ली है और अभी कार्रवाई जारी है। 

जालंधर निवासी सहज ने बताया कि उनकी पत्नी हाल ही में मां बनी हैं और वो कुछ दिनों से इसमें व्यस्त थे। फिर जब उन्हें समय मिला तो वो सीधे पुलिस चौके पहुंच गए। सहज ने उन सभी यूजर्स को सख्त लहजे में चेतावनी दी है जो इस वीडियो को बिना कारण शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा  कि आपके घर में मां, बहन और बेटी हो तो उनको हमारी जगह रखकरे सोचे और कृपया वीडियो को शेयर न करें।  फिर भी कोई ऐसा करेगा और इस कारण मेरी पत्नी को कुछ हो जाता है तो वह सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा और वो उसपर कानूनी कार्रवाई करने में जरा भी देर नहीं करेंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीट्विटरइंस्टाग्रामJalandharपंजाबवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली