लाइव न्यूज़ :

निकाह नामा सही है, पति ने कानूनी रूप से धर्म नहीं बदला, बोलीं बनाखेड़े की पत्नी- नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: October 28, 2021 08:34 IST

नवाब मलिक द्वारा साझा किए गए वानखेड़े के जन्म प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए समीर की पत्नी ने कहा, हमारी निजी तस्वीरें साझा कर नवाब मलिक अपने द्वारा ली गई संवैधानिक शपथ के खिलाफ काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे निकाह हुआ लेकिन समीर ने कानूनी तौर पर अपना धर्म, जाति नहीं बदलीः वानखेड़े की पत्नीयह सिर्फ एक औपचारिकता थी क्योंकि मेरी सास मुस्लिम थींः क्रांति रेडकर

मुंबईः एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए आरोपों को लेकर एनसीबी अधिकारी की पत्नी क्रांति रेडकर ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। क्रांति ने कहा कि हम नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, उनका उद्देश्य समीर को हटाना है ताकि उनका दामाद बच सके।

गौरतलब है कि बुधवार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के मुस्लिम होने और शबाना जाहिद कुरैशी से शादी को लेकर सबूत पेश किया था। मलिक ने दावा किया कि समीर वानखेड़े का शबाना जाहिद कुरैशी से 7 दिसंबर 2006 को रात 8 बजे, लोखंड वाला परिसर, अंधेरी (पश्चिम) मुंबई में निकाह हुआ था।

नवाब मलिक के दावों पर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा कि समीर का निकाह नामा सही है लेकिन पति ने कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन नहीं किया था। नवाब मलिक के आरोपों के सवालों का जवाब देते हुए एनसीबी अधिकारी की पत्नी ने मीडिया से कहा कि निकाहनामा सही है। निकाह हुआ लेकिन समीर ने कानूनी तौर पर अपना धर्म, जाति नहीं बदली। यह सिर्फ एक औपचारिकता थी क्योंकि मेरी सास मुस्लिम थीं और उनकी खुशी के लिए निकाह हुआ।

नवाब मलिक द्वारा साझा किए गए वानखेड़े के जन्म प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए समीर की पत्नी ने कहा, हमारी निजी तस्वीरें साझा कर नवाब मलिक अपने द्वारा ली गई संवैधानिक शपथ के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनका एक ही मकसद समीर वानखेड़े को उनके पद से हटाना है ताकि उनके दामाद को बचाया जा सके।

इससे पहले क्रांति ने कहा था कि  जो सही है उसके बारे में हमने कुछ नहीं कहा लेकिन जो झूठ है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। क्रांति रेडकर ने एएनआई से बातचीत में कहा, हमने कभी किसी बात से इनकार नहीं किया, लेकिन झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकते। समीर की शबाना संग निकाह को लेकर कहा कि दोनों अलग-अलग धर्मों के थे... और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। हमारे पास कानूनी दस्तावेज हैं, यह कैसे जालसाजी हुआ। यहां साफ लिखा है कि वह हिंदू हैं। इससे पहले क्रांति ने कहा था कि वह और समीर जन्म से हिंदू हैं और धर्म परिवर्तन कभी नहीं कराया।

टॅग्स :Sameer Wankhedeआर्यन खानNawab MalikAryan Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला