लाइव न्यूज़ :

कई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 13:24 IST

Kottayam: पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध और विवाह की योजना के बारे में बताया था लेकिन दोनों परिवार इसके लिए कथित तौर पर राजी नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ने होटल में कमरा बुक कराया था।समय के बाद भी कमरा खाली नहीं किया।परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Kottayam:केरल के कोट्टायम में एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि युवक और युवती के परिवार उनके विवाह के लिए कथित तौर पर राजी नहीं थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या की। इसने बताया कि मृतकों की पहचान पुथुपल्ली निवासी नंदकुमार आरपीसी (22) और परुम्बाइकडु की वरिसेरी निवासी आसिया थानम्मा (19) के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार शाम को कोट्टायम में शास्त्री रोड स्थित कमरे में फंदे पर लटके मिले।

कोट्टायम पश्चिम थाने के अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध और विवाह की योजना के बारे में बताया था लेकिन दोनों परिवार इसके लिए कथित तौर पर राजी नहीं थे। इसने कहा कि दोनों ने बृहस्पतिवार को होटल में कमरा बुक कराया था।

लेकिन ‘चेकआउट’ (होटल का कमरा खाली करने का) समय के बाद भी जब उन्होंने कमरा खाली नहीं किया तो होटलकर्मियों ने शुक्रवार को दरवाजा तोड़ा, जहां दोनों मृत मिले। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके परिवारों द्वारा उनकी शादी को मंजूरी न दिए जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले आसिया के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

शाहजहांपुर में किशोर की सिर पर प्रहार कर हत्या

शाहजहांपुर जिले में एक किशोर के सिर पर कथित रूप से किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी कमलेश कुमार (17) का शव शनिवार सुबह उसके घर से करीब 200 मीटर दूर पंचायत भवन के पास मिला।

उन्होंने बताया कि किशोर के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। एसपी ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, किशोर एक ईंट भट्ठे पर काम करता था।

शुक्रवार शाम काम से वापस आने के बाद अपने कमरे में चला गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उसका शव पंचायत भवन के पास पाया गया। द्विवेदी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल