लाइव न्यूज़ :

Kolkata News: बाहर से बंद था फ्लैट, अंदर मिली एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश; इलाके में मची सनसनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 10:14 IST

Kolkata News: पुलिस ने बताया कि तीनों का शव कस्बा इलाके के राजदंगा गोल्ड पार्क स्थित उनके दूसरे मंजिल के फ्लैट में मिला।

Open in App

Kolkata News:पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा उसके बच्चे के शव मंगलवार को उनके फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था कि फ्लैट में रहने वाले लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों लोग छत से फंदे से लटके हुए मिले। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। जब तक हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती, तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि ये आत्महत्या के मामले हैं या हत्या के।’’ 

पुलिस ने बताया कि तीनों को कस्बा इलाके के राजदंगा गोल्ड पार्क में दूसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शाम को 70 वर्षीय व्यक्ति, उनकी 68 वर्षीय पत्नी और दंपति का 38 वर्षीय बेटा अपने फ्लैट में फांसी पर लटके हुए पाए गए। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"

मंगलवार शाम को स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी, जब उन्होंने सुबह से ही फ्लैट का दरवाज़ा बंद पाया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कई बार परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस कर्मियों ने दरवाज़ा तोड़ा और 70 वर्षीय व्यक्ति को डाइनिंग रूम में मृत पाया। उनकी पत्नी और बेटा दूसरे कमरे में थे।

अधिकारी ने कहा, "हम मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है।"

टॅग्स :कोलकाताKolkata Policeआत्महत्या प्रयासपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह