लाइव न्यूज़ :

Kerala CSR Scam: पैसा लगाओ और आधी कीमत पर स्कूटर पाओ?, 48386 लोगों से 281.43 करोड़ रुपये वसूले?, केरल सीएम विजयन बोले-12 मार्च तक घोटाले से जुड़े 1343 मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 18:58 IST

Kerala CSR Scam: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक मुरली पेरुनेली के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सीएम विजयन ने बताया कि 12 मार्च तक इस घोटाले से जुड़े 1,343 मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे665 मामलों की जांच अपराध शाखा के अधीक्षक को सौंपी गई है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की निगरानी में विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं। सीएसआर फंड (निगमित सामाजिक दायित्व कोष) के नाम पर सस्ते दोपहिया वाहन और लैपटॉप देने का झांसा दिया गया था।

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि एक बड़े सीएसआर घोटाले में आधी कीमत पर स्कूटर देने का झांसा देकर 48,386 लोगों से 281.43 करोड़ रुपये वसूले गए, लेकिन केवल 16,348 लोगों को ही वाहन मिले। इस घोटाले से जुड़े अब तक 386 मामलों में जांच शुरू की गई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विधायक मुरली पेरुनेली के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए विजयन ने बताया कि 12 मार्च तक इस घोटाले से जुड़े 1,343 मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से 665 मामलों की जांच अपराध शाखा के अधीक्षक को सौंपी गई है जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की निगरानी में विशेष जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हजारों लोगों को सीएसआर फंड (निगमित सामाजिक दायित्व कोष) के नाम पर सस्ते दोपहिया वाहन और लैपटॉप देने का झांसा दिया गया था।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं और उसके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इस घोटाले में अब तक आनंदु कृष्णन, रवि पन्नक्कल, बशीर पी पी, रियास, मोहम्मद शफी और के एन आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अब तक जांच के दायरे में आए 386 मामलों के आंकड़ों के अनुसार, स्कूटर देने के नाम पर 48,386 लोगों से 281.43 करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन सिर्फ 16,348 लोगों को ही वाहन मिले। इसी तरह, 36,891 लोगों से लैपटॉप देने के नाम पर 9.22 करोड़ रुपये वसूले गए, जबकि केवल 29,897 को ही लैपटॉप मिले।

इसके अलावा, 56,082 लोगों को सिलाई मशीन देने का वादा कर 23.24 करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन 53,478 मशीनें ही वितरित की गईं। विजयन ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी और उसकी कंपनियों ने 23 बैंक खाते संचालित किए थे। अदालत के आदेश के अनुसार, उसकी तीन संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अपराध शाखा अभी भी 279 मामलों की प्रारंभिक जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरण विकास सोसाइटी, एनजीओ परिसंघ और विभिन्न सोसायटियों एवं परिसंघों के माध्यम से की गई जिनका गठन आनंद कुमार को अध्यक्ष तथा आनंदु कृष्णन को समन्वयक बनाकर किया गया था। विजयन ने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को आकर्षक ऑफरों के जाल में फंसने से बचना चाहिए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलपिनाराई विजयनKerala Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत