लाइव न्यूज़ :

नेहा बानो ने धोखे से 19 वर्षीय हिंदू लड़की को घर बुलाया, नेहा के भाई सैफ खान और अनुज अहमद ने किया सामूहिक रेप, जबरन कलमा पढ़वा कर धर्म परिवर्तन कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 16:47 IST

कौशांबीः अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की घटना के संबंध में मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपियों सैफ खान, अनुज अहमद, नेहा बानो, छोटू खान ,अतीक अहमद, इसरार अहमद और गांव की मस्जिद के मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ कौशांबी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।छोटू खान, अतीक अहमद और इसरार अहमद भी मौजूद रहे।सैफ खान (24) और अनुज अहमद (25) ने बेटी से दुष्कर्म किया।

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हिंदू लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और जबरन धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सात लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के एक गांव की निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त को रात आठ बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी को गांव की ही निवासी नेहा बानो नामक महिला ने धोखे से अपने घर बुलाया और वहां पहुंचने पर नेहा के भाई सैफ खान (24) और अनुज अहमद (25) ने बेटी से दुष्कर्म किया।

तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने लड़की से दुर्व्यवहार करके जबरन विवाह का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी दौरान गांव की मस्जिद के मौलाना ने शिकायतकर्ता महिला और उसकी बेटी को गलत तरीके से जबरन कलमा पढ़वा कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जबकि इस दौरान गांव के छोटू खान, अतीक अहमद और इसरार अहमद भी वहां मौजूद रहे।

और इस कृत्य में सक्रिय रूप से शामिल रहे। तहरीर में कहा गया है कि अगली सुबह महिला और उसकी बेटी ने घर पहुंचकर परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी। शिकायत में कहा गया है कि परिजन ने आरोपियों का विरोध किया तो महिला के बेटे की सार्वजनिक रूप से पिटाई की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की घटना के संबंध में मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपियों सैफ खान, अनुज अहमद, नेहा बानो, छोटू खान ,अतीक अहमद, इसरार अहमद और गांव की मस्जिद के मौलाना समेत सात लोगों के खिलाफ कौशांबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल