लाइव न्यूज़ :

मेरे अवैध संबंध थे और पति बिट्टू राम बन रहा था रोड़ा, पत्नी सिमरो देवी ने गला घोंटकर हत्या की और चेहरे और शरीर पर कई चोटें और गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 15:53 IST

कठुआः पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई साक्ष्य जुटाए गए और कई लोगों से पूछताछ करने के बाद राम की पत्नी सिमरो देवी की मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचान की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित के चेहरे और शरीर पर कई चोटें थीं और गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान भी था।पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।अपराध स्थल की फॉरेंसिक जांच कर कई सबूत जुटाए।

कठुआःजम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिलावर के धार डुग्नू गांव के निवासी बिट्टू राम का शव पिछले साल नौ अक्टूबर को एक नाले में मिला था। उसने बताया कि पीड़ित के चेहरे और शरीर पर कई चोटें थीं और उसके गर्दन के चारों ओर फंदे का निशान भी था।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अपराध स्थल की फॉरेंसिक जांच कर कई सबूत जुटाए। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कई साक्ष्य जुटाए गए और कई लोगों से पूछताछ करने के बाद राम की पत्नी सिमरो देवी की मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचान की गई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर की।

उसने बताया किया कि उसके अवैध संबंध थे जिसके कारण उसका पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था और उनके संबंध तनावपूर्ण रहते थे।" प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया कि इन विवादों के कारण उसने रस्सी से अपने पति का गला घोंटकर कर हत्या कर दी। उसने बताया कि मामले की जांच के दौरान अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण वस्तुएं बरामद की गईं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरPoliceहत्याJammu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया