लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: आरोपियों के वकील के खिलाफ पुलिस जाएगी कोर्ट, सबूत तोड़ने-मरोड़ने का आरोप

By भाषा | Updated: April 24, 2018 15:46 IST

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: जम्मू - कश्मीर की अपराध शाखा बचाव पक्ष के वकील के खिलाफ स्थानीय अदालत जा...

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: जम्मू - कश्मीर की अपराध शाखा बचाव पक्ष के वकील के खिलाफ स्थानीय अदालत जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वकील आठ वर्षीय बच्ची की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले से जुड़े तथ्यों को कथित तौर पर तोड़ - मरोड़ कर पेश कर रहा है और इस तरह माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उस सीडी का संज्ञान लिया है जिसमें एक प्रत्यक्षदर्शी को यह कहते सुना जा सकता है कि अपराध शाखा ने बच्ची से बलात्कार के एक आरोपी विशाल शर्मा के खिलाफ बयान देने का उस पर दबाव बनाया। 

12 साल तक की नाबालिगों के रेप के लिए होगी फाँसी, मोदी सरकार ने SC से कहा- POCSO एक्ट में बदलाव की प्रक्रिया शुरू

कठुआ गैंगरेप की वकील की तस्वीर वायरल,  लोगों ने कहा-  बुलंद इरादों के साथ दिलाएंगी इंसाफ

शर्मा इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता सांजी राम का बेटा है। इस मामले के कारण देशभर में आक्रोश है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीडी वकील ने उपलब्ध करवाई थी और इसे मजिस्ट्रेट के समक्ष गवाह के बयान के तौर पर पेश किया था। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला कि वकील ने इसे अदालत परिसर के बाहर तैयार किया ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके और सरकार के खिलाफ असंतोष पैदा किया जा सके। एक अधिकारी ने कहा , ‘यह निश्चित ही मामले के गवाह को धमकाने के प्रयास का मामला है और इस मामले से जुड़ी संवदेनशीलता को ध्यान में रखते हुए हमें तुरंत दखल देने की जरूरत है।’ जांचकर्ताओं के मुताबिक अल्पसंख्यक घुमंतू समुदाय की बच्ची को कथित तौर पर सांजी राम के कहने पर ही अगवा किया गया था क्योंकि वह गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोगों को वहां से भगाना चाहता था। यह समुदाय सर्दियों में यहां से 90 किमी दूर गांव में चला जाता है। 

कठुआ गैंगरेप: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा- नाबालिग से रेप नहीं होने की खबर झूठी

कठुआ गैंगरेप मामलाः डीएनए टेस्ट से हुई पुष्टि, पीड़िता के कपड़ों पर था आरोपियों का खूनबच्ची को कथित तौर पर कठुआ जिले के एक छोटे से गांव के मंदिर में एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा गया। घटना इस वर्ष जनवरी माह की है। उसे नशे में रखा जाता था , हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। सरकार ने 23 जनवरी को मामला अपराध शाखा को सौंप दिया था , जिसने विशेष जांच दल का गठन किया। इसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें मामले में राम के साथ विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया और सुरेंद्र वर्मा , एक अन्य व्यक्ति परवेश कुमार उर्फ मन्नू , राम का बेटा और उसका एक नाबालिग रिश्तेदार भी शामिल थे। 

कठुआ गैंगरेप: "इंटेलीजेंस" पर सवाल उठाए जाने पर महिला DSP ने कहा- दुख होता है ऐसे बयान सुनकर

कठुआ रेप केस मामले में आरोपियों के खिलाफ सुनवाई सोमवार से शुरूआरोप पत्र में जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज और उप निरीक्षक आनंद दत्ता का भी नाम है जिन्होंने राम से कथित तौर पर चार लाख रूपये लिए और अहम साक्ष्यों को नष्ट किया। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपबार एसोसिएशनजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी