लाइव न्यूज़ :

Karnataka Ganesh Visarjan: बेलगावी में मूर्ति विसर्जन से पहले निकाली गई शोभायात्रा में झगड़ा, दर्शन पाटिल, सतीश पुजारी और प्रवीण गुंड्यागोल पर चाकू हमला, अस्पताल में उपचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 13:13 IST

Karnataka Ganesh Visarjan: बेलगावी के पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने कहा कि हमें पता चला है कि शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई।

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka Ganesh Visarjan: पुलिस ने बीच-बचाव किया तथा चेतावनी देकर दोनों पक्षों को छोड़ दिया।Karnataka Ganesh Visarjan: घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।Karnataka Ganesh Visarjan: पुलिस आयुक्त ने बताया कि चोटें मामूली हैं।

Karnataka Ganesh Visarjan:कर्नाटक के बेलगावी में भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले निकाली गयी एक शोभायात्रा के दौरान झगड़ा होने के बाद तीन लोगों पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुबह हमले में दर्शन पाटिल, सतीश पुजारी और प्रवीण गुंड्यागोल को चोटें आयी हैं और उनका एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। बेलगावी के पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें पता चला है कि शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई और पुलिस ने बीच-बचाव किया तथा चेतावनी देकर दोनों पक्षों को छोड़ दिया।

इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ीं’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सूचना के अनुसार, एक पीड़ित तथा एक आरोपी के बीच छह-सात महीने पहले हुई लड़ाई के कारण पुरानी दुश्मनी थी।’’ उन्होंने कहा कि यह घटना इसका परिणाम हो सकती है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि चोटें मामूली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि चाकूबाजी में कौन लोग शामिल थे और हम आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।’’ यह पूछने पर कि क्या ‘‘गांजे का नशा करने’’ के कारण झगड़ा हुआ, इस पर उन्होंने कहा कि यह जांच से ही पता चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है।

टॅग्स :कर्नाटकPoliceगणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवगणेश चतुर्थी पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल