लाइव न्यूज़ :

JNU छात्रसंघ का आरोप, प्रोफेसर ने छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, परिसर से बाहर भी..

By आकाश चौरसिया | Updated: April 30, 2024 14:38 IST

जेएनयूएसयू ने एक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं उसे परिसर से बाहर निकलवाने में भी उनका हाथ है। छात्रसंघ ने दावा करते हुए कहा कि इतना होने के बावजूद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्रसंघ ने शिक्षक पर आरोप लगाया इसके साथ ये भी बताया कि प्रोफेसर ने यौन उत्पीड़न कियापीड़िता को परिसर से बाहर निकलवाने में उन्हीं का हाथ है- छात्रसंघ का दावा

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय के छात्रसंघ ने सोमवार यानी 29 अप्रैल को आरोप लगाते हुए बताया कि एक शिक्षक ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया और शिकायत पर प्रशासन की निष्क्रियता से उसे परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। जेएनयूएसयू ने एक और आरोप में शिकायत करते हुए कहा कि उसी टीचर ने दूसरी बैचमेट्स के साथ भी यौन उत्पीड़न के साथ मानसिक यातनाएं भी दी, इस पर भी जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी मांग है कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई करे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं। 

छात्रसंघ ने आरोप लगाते हुए दावा किया, "प्रोफेसर से ये पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने लगातार संदेश भेजे और कॉल की, जिसमें कुछ कविताएं और निजी बैठकों का भी जिक्र है। इसके बाद प्रोफेसर ने पीड़िता के ठिकाने के बारे में जानने के लिए अन्य महिला छात्रों को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके साथ पीड़िता को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया"।

आईसीसी की पीठासीन अधिकारी वंदना मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जांच चल रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जांच की उचित प्रक्रिया चल रही है। आईसीसी की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं"।

छात्र संघ ने दावा किया कि पीड़िता ने 10 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ आईसीसी में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को पीड़िता के कुछ बैचमेट्स द्वारा एक और शिकायत दर्ज की गई, जिसमें शिक्षक पर छात्र के ठिकाने के बारे में जानने के लिए उन्हें यौन और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया।

टॅग्स :JNU VC Jawaharlal Nehru Universityसीपीआईएमcpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTVK ने 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया, वामपंथी दलों और वीसीके ने विजय की पार्टी को दिया 10 सीटों का समर्थन

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो