लाइव न्यूज़ :

Jhalawar news: छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: March 12, 2020 19:19 IST

महिला थाने की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा चंद्रावत ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। गांव की छह वर्षीय बच्ची बुधवार को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची को तलाशा और नहीं मिलने पर पुलिस का सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बच्ची की तलाश के दौरान रात को एक मकान से एक कट्टा (बोरा) बरामद किया।मध्य प्रदेश के नयागांव निवासी लाल चंद बैरागी को किराये पर दिया गया था।

जयपुरःराजस्थान के झालावाड़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है।

महिला थाने की सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा चंद्रावत ने बताया कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। गांव की छह वर्षीय बच्ची बुधवार को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बच्ची को तलाशा और नहीं मिलने पर पुलिस का सूचित किया।

पुलिस ने बच्ची की तलाश के दौरान रात को एक मकान से एक कट्टा (बोरा) बरामद किया। कट्टे से मासूम का लहूलुहान शव मिला। उन्होंने बताया कि इस मकान को मध्य प्रदेश के नयागांव निवासी लाल चंद बैरागी को किराये पर दिया गया था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लाल चंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) 302 (हत्या) और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची की माता का निधन हो चुका है और वह अपने पिता,दादी और चाचा के साथ अलग मकान में रहती थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरराजस्थानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया