लाइव न्यूज़ :

Jaipur Crime News: बहस के बाद बैट लेकर लाया और तब तक मारा जब..., पुलिस निरीक्षक प्रशांत शर्मा के बेटे क्षितिज ने की खौफनाक वारदात, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2024 11:59 IST

Jaipur Crime News: आरोपी क्षितिज शर्मा पीड़ित व्यक्ति को बैट से बार-बार मारता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना आरोपी के आवास के सामने घटित हुई। पीड़ित मोहन लाल सिंधी (35) से किसी बात पर बहस हो गई।क्षितिज ने मोहन पर कथित तौर पर बैट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Jaipur Crime News: जयपुर में तीखी बहस के बाद एक युवक ने व्यक्ति पर घर के बाहर बैट से हमला कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी के पिता एक पुलिस निरीक्षक हैं और वह घटना के समय मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी क्षितिज शर्मा पीड़ित व्यक्ति को बैट से बार-बार मारता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना आरोपी के आवास के सामने घटित हुई। आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी क्षितिज शर्मा (23) जयपुर की रजनी विहार कॉलोनी में रहने वाले पुलिस निरीक्षक प्रशांत शर्मा का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, क्षितिज की घर के सामने घूम रहे पीड़ित मोहन लाल सिंधी (35) से किसी बात पर बहस हो गई।

बहस के दौरान क्षितिज ने मोहन पर कथित तौर पर बैट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप से यह भी पता चला कि क्षितिज ने बहस के बाद घर के अंदर स्कूटर खड़ा किया और एक बैट अपने साथ लेकर लाया और मोहन पर बार-बार हमला किया। इसी बीच, क्षितिज के पिता प्रशांत भी उनकी लड़ाई की आवाज सुनकर घर से बाहर आए।

उन्होंने मोहन को सड़क पर बेहोश पड़ा पाया। बुडानिया ने बताया कि पिता-पुत्र मोहन को तुरंत अपनी कार से पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी क्षितिज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्याकेसPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो