लाइव न्यूज़ :

बेअंत सिंह हत्याकांडः आतंकी जगतार सिंह तारा को उम्रकैद की सजा, जानें पूरा मामला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 17, 2018 16:24 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के जुर्म में आतंकी जगतार सिंह को दोषी करार दिया गया था। आज अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

Open in App

चंडीगढ़, 17 मार्च: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या करने वाले आतंकी जगतार सिंह पर फैसला आ गया है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उस पर 35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और बब्बर खालसा ग्रुप के सदस्य जगतार सिंह को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस सिध्दू ने दोषी करार दिया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या करने वाले आतंकी जगतार सिंह को कोई पछतावा नहीं है। उसने अदालत में दलील दी कि अगर एक निर्दयी व्यक्ति को मारने से सैकड़ों मासूमों की जिंदगियां बच जाती हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जगतार सिंह ने कहा कि सिखों के आजादी की लड़ाई जारी रहेगी। ये बातें जगतार सिंह के वकील ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताई। शुक्रवार को बेअंत सिंह की हत्या के जुर्म में जगतार सिंह को अदालत ने दोषी करार दिया गया था।

वकील ने बताया कि जगतार सिंह तारा अपने बयान पर कायम है। सीबीआई  के वकील ने तारा से सीआरपीसी-313 के तहत 162 सवाल पूछे थे। तारा ने अपने बचाव में गवाही देने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि जो बयान लिखित में दिए गए हैं वही आखिरी हैं। तारा के वकील ने बताया कि तारा सिखों के लिए सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। इस मौके पर कुछ लोगों ने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए।

बेअंत सिंह हत्याकांडः कुछ तथ्य

- 31 अगस्त 1995 को सचिवालय के बाहर बम विस्फोट किया गया  था। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत 17 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। बेअंत सिंह ने खालिस्तानी आंदोलन खत्म करने के लिए कई प्रयास किए थे। इससे प्रदेश में शांति बहाल हो सकी थी।

- इसमें जगतार सिंह तारा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- 21 जनवरी 2004 को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से जगतार सिंह तारा अपने कुछ साथियों के साथ फरार हो गया।

- करीब 10 साल बाद 2014 में उसे इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया गया।

- 9 मार्च 2018 को इस मामले में सुनवाई पूरी हुई। 16 मार्च को दोषी करार दिया गया।

टॅग्स :पंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत95 साल के प्रकाश सिंह बादल ने मोहाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली

भारतवीडियो लीक मामला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 24 सितंबर तक बंद, दो वॉर्डन को भी सस्पेंड किया गया

भारतपंजाब पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, निकली 4362 भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

मोटर स्पोर्ट्सनवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में दो कांग्रेसी विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने पर उठाए सवाल, कही ये बात

भारतपंजाबः नवांशहर में बेटे ने माता-पिता की हत्या की, आरोपी फरार, जानिए मामला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना