लाइव न्यूज़ :

इरफान अली बना हैप्पी पंजाबी, इंदौर पढ़ने आई युवती से दोस्ती कर रेप, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक-मानसिक परेशान, सिगरेट से दागा और धर्म परिवर्तन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2025 10:46 IST

दंडोतिया ने प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के हवाले से कहा,‘‘अली ने अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ छल से दोस्ती की थी। आरोपी ने युवती को अपना नाम हैप्पी पंजाबी बताया था।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़ित युवती वर्ष 2023 में पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी।कथित रूप से दुष्कर्म करके इसका वीडियो भी बनाया था।धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं।

इंदौरः इंदौर में पहचान छिपाकर दोस्ती के बाद एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसे सिगरेट से दागने के आरोपों में पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान अली (35) के रूप में हुई है और उस पर करीब 10 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती वर्ष 2023 में पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी।

दंडोतिया ने प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के हवाले से कहा,‘‘अली ने अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ छल से दोस्ती की थी। आरोपी ने युवती को अपना नाम हैप्पी पंजाबी बताया था।’’ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मुताबिक अली ने नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती के साथ परिचय के बाद उसके साथ दोस्ती की थी और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करके इसका वीडियो भी बनाया था।

उन्होंने कहा कि इस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी द्वारा युवती को शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा था। दंडोतिया ने बताया कि पीड़ित युवती ने अली पर उसे सिगरेट से दागने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत पर विजय नगर पुलिस थाने में अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल