लाइव न्यूज़ :

इंफोफिस कंपनीः शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल से महिला सहकर्मी की वीडियो बना रहा था कर्मचारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 22:31 IST

infosys Company: पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है जब महिला ने शौचालय के बगल में परछाई और हलचल देखी।

Open in App
ठळक मुद्देशौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को एचआर कर्मचारियों ने पकड़ लिया।वीडियो और एक अन्य महिला कर्मचारी का गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में स्थित इंफोफिस कंपनी के परिसर के अंदर शौचालय में महिला सहकर्मी की वीडियो बनाने के आरोप में बुधवार को 30 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कंपनी के मानव संसाधन (एचआर) विभाग के कर्मचारियों ने आरोपी स्वप्निल नागेश माली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महाराष्ट्र के सांगली का निवासी माली कंपनी में ‘सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट’ है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है जब महिला ने शौचालय के बगल में परछाई और हलचल देखी।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ ही क्षण बाद उसने देखा कि माली शौचालय के बगल में खड़ा होकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इस बाद महिला चिल्लाते हुए बाहर भागी और अपने सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इस बीच, भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को एचआर कर्मचारियों ने पकड़ लिया।

आरोपी के फोन की जांच करने पर एचआर कर्मियों को पीड़िता का एक वीडियो और एक अन्य महिला कर्मचारी का गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला। आरोपी ने कई बार माफी मांगी और वीडियो ‘डिलीट’ कर दिए, लेकिन एचआर कर्मचारियों ने ‘डिलीट’ होने से पहले सबूत के तौर पर वीडियो की तस्वीर ले ली।

महिला ने बाद में इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “शिकायत के आधार पर हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।"

इंफोसिस ने एक बयान में कहा कि कंपनी की आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन से संबंधित हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है, और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बयान में कहा गया है, "हमें घटना की जानकारी है और हमने उस कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है और अब वह कंपनी में नहीं है।

हमने तुरंत शिकायत दर्ज कराने में शिकायतकर्ता की मदद की और जांच में सहयोग कर रहे हैं।” बयान में कहा गया है, "इंफोसिस उत्पीड़न-मुक्त कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का पालन करती है। हम कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित हर शिकायत को बहुत गंभीरता से लेते हैं।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंफोसिसबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो