लाइव न्यूज़ :

पीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:08 IST

इंदौरः यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखिलाफ लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं। न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इंदौरः इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आनंद कलादगी ने संवाददाताओं को बताया कि कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक विद्यालय की छात्रा की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया,"प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।" कलादगी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने गिरवाल पर पीछा करते हुए छेड़खानी करने और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया