लाइव न्यूज़ :

राजस्थान का दिल दहलाने वाला मामला, खेत में घुसने पर कुल्हाड़ी से काटा ऊंटनी का पैर, हुई मौत

By प्रिया कुमारी | Updated: July 22, 2020 13:28 IST

केरल में हथिनी के साथ हुए बर्बरता के बाद राजस्थान के चुरु से एक ऊंटनी के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। गांव के एक खेत में घुसे ऊंटनी उंटनी के तीन लोगों में मिलकर उसके पैर काट दिए।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चुरु से एक ऊंटनी के साथ-साथ बर्बरता का मामला सामने आया है।चुरु के एक खेत में ऊंटनी के घुसने पर तीन लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए।

राजस्थान के चुरु से एक ऊंटनी के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव के एक खेत में एक 4 साल की उंटनी घुस गई थी, ऊंटनी के घुसने पर वहां के तीन लोगों में मिलकर उसके पैर काट दिए। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ऊंटनी को उपचार के लिए भेज दिया, लेकिन ऊंटनी की मौत हो गई। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ ऊंटनी के पैर काटने का मामला दर्ज किया गया है। मेहरासर चचेरा निवासी ओमसिंह राजपूत ने ये मामला दर्ज कराया है। 

एफआईआर में ओमसिंह ने बताया है कि साजनसर गांव की गोचर जमीन पर कुछ पशु चारा चर रहे थे। इस दौरान एक उंटनी दौड़ती हुई आई। उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर साजनसर निवासी पन्नाराम मेघवाल गोपिराम लिछुराम आएं। उसके बाद उंटनी जैसे ही आराम करने के लिए बैठी उन्होंने उसके पैरों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले की वजह से ऊंटनी घायल हो गई। ओमसिंह ने उंटनी को बचाने का प्रयास किया तो बदमाश उसे भी मारने के लिए आगे आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने ऊंटनी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उंटनी की मौत हो गई। इस पूरे मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब किसी बेजुबान जानवरों के साथ निर्मम हत्या का कोई मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई ऐस दिल दहलाने वाले मामले सामने आ चुके है। कुछ महीने पहले हाथियों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया था। जहां विस्फोटक बम खिला दिया गया था जिसके बाद हथिनी की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी।  

टॅग्स :राजस्थानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा