लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई गौरी लंकेश की हत्या के तीन आरोपियों को हिरासत में लेगी

By भाषा | Updated: August 30, 2018 21:09 IST

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत को बताया कि वह अंदुरे और दूसरे कथित शूटर शरद कलास्कर से पूछताछ करना चाहती है।

Open in App

पुणे, 30 अगस्त: सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र दाभोलकर हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आज यहां एक अदालत को बताया कि गौरी लंकेश हत्या मामले में कर्नाटक पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।सीबीआई ने इससे पूर्व कहा था कि दो मामलों के आरोपियों के बीच कोई संबंध है।पुणे की अदालत ने दाभोलकर की हत्या के कथित शूटरों में से एक सचिन अंदुरे की पुलिस हिरासत आज एक सितम्बर तक के लिए बढ़ा दी।केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने अदालत को बताया कि वह अंदुरे और दूसरे कथित शूटर शरद कलास्कर से पूछताछ करना चाहती है।महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस महीने की शुरूआत में विस्फोटक बरामदगी मामले में कलास्कर को गिरफ्तार किया था।सीबीआई के वकील विजय कुमार धाकने ने कहा कि कलास्कर तीन सितम्बर तक एटीएस की हिरासत में है और सीबीआई अंदुरे को एटीएस कार्यालय लाना चाहती है जहां दोनों से एक साथ पूछताछ की जा सकती है।

लंकेश की हत्या का आरोपीअभियोजक पक्ष ने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश हत्या मामले में तीन आरोपियों अमोल काले, अमित देगवेकर और राजेश बांगरा को शुक्रवार को दाभोलकर हत्या मामले में पुणे की अदालत में पेश किया जायेगा।धाकने ने कहा,‘‘सीबीआई की एक टीम बेंगलुरू में है और दाभोलकर मामले में (कर्नाटक पुलिस से) उनकी हिरासत लेने के लिए अदालत की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।’’ इससे पहले केन्द्रीय एजेंसी ने दावा किया था कि लंकेश मामले में एक आरोपी ने अंदुरे को एक देसी पिस्तौल, तीन गोलियां और एक मैगजीन सौंपी थी।एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि लंकेश हत्या मामले में इस पिस्तौल का इस्तेमाल किये जाने की आशंका है।इस बीच बचाव पक्ष के वकील ने अंदुरे की हिरासत को बढ़ाये जाने का विरोध किया और दलील दी कि सीबीआई ने दाभोलकर मामले में कोई प्रगति नहीं की है और यदि वह अंदुरे को लाना चाहती है तथा उसका कलास्कर से सामना कराना चाहती है तो ऐसा पहले किया जाना चाहिए था।

सीबीआई की याचिकान्यायिक मजिस्ट्रेट एस एन ए सैयद हालांकि एजेंसी के अनुरोध से सहमत हुए और अंदुरे की हिरासत को बढ़ा दिया।मुम्बई की एक अदालत ने कल दाभोलकर मामले में शरद कलास्कर की हिरासत को बढ़ाये जाने के आग्रह संबंधी सीबीआई की याचिका को खारिज कर दिया था।गौरतलब है कि 20 अगस्त, 2013 को पुणे में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने दाभोलकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :गौरी लंकेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा