लाइव न्यूज़ :

राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, लक्ष्मी मांचू तलब, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 18:46 IST

ईडी सूत्रों के अनुसार, इन व्यक्तियों पर ‘सेलिब्रिटी या प्रचार शुल्क’ की खातिर ‘जंगली रमी’, ‘जीतविन’, ‘लोटस365’ जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का समर्थन करने का संदेह है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवरकोंडा (36) को छह अगस्त को और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को तलब किया गया है।कथित तौर पर ‘‘अवैध’’ पैसा बनाने में जुटे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया था। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनके बयान को दर्ज करेगी।

हैदराबाद:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए अभिनेता राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, लक्ष्मी मांचू को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय ने दग्गुबाती (40) को 23 जुलाई को यहां अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश राज (60) को 30 जुलाई को, देवरकोंडा (36) को छह अगस्त को और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को तलब किया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर ‘‘अवैध’’ पैसा बनाने में जुटे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया था। उन्होंने बताया कि उनके पेश होने पर यह संघीय जांच एजेंसी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उनके बयान को दर्ज करेगी।

ईडी ने इन अभिनेताओं और कई अन्य मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया ‘इंफ्लूएंसर’ के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस की पांच प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है। ईडी सूत्रों के अनुसार, इन व्यक्तियों पर ‘सेलिब्रिटी या प्रचार शुल्क’ की खातिर ‘जंगली रमी’, ‘जीतविन’, ‘लोटस365’ जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का समर्थन करने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि इन मंचों पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के माध्यम से अवैध रूप से करोड़ों रुपये की कमाई करने का आरोप है। सूत्रों ने कहा कि इन "प्रसिद्ध" व्यक्तियों में से कुछ ने पहले यह कहा था कि उन्हें इन ऐप्स और उनके द्वारा पेश किए गए उत्पादों की सटीक कार्यप्रणाली की जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह दावा भी किया कि उन्होंने कभी भी किसी गलत कार्य या सट्टेबाज़ी जैसी अवैध गतिविधि के लिए इन मंचों से खुद को नहीं जोड़ा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?