लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी की गुरुग्राम में की बेरहमी से हत्या, दो साल के बेटे को लाश के पास बिलखता छोड़ा, खुद गाजियाबाद में की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 08:10 IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लोग 1 जनवरी को नये साल का जश्न मना रहे थे, ठीक उसी वक्त एक शख्स ने कत्ल और आत्महत्या की ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने कत्ल और आत्महत्या की वारदात को दिया अंजाम डीएलएफ फेज 3 में रहने वाले शख्स ने पत्नी की हत्या की और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लीकत्ल की गई महिला का नाम लक्ष्मी रावत है और उसकी हत्या करने वाले पति का नाम गौरव शर्मा है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में लोग 1 जनवरी को नये साल का जश्न मना रहे थे, ठीक उसी वक्त एक शख्स ने कत्ल और आत्महत्या की ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गये।

जी हां, अपराध की इस बेहद खौफनाक घटना में सबसे दुखद स्थिति एक दो साल के मासूम की थी, जो बोल तो नहीं पा रहा था लेकिन अपनी मां की लाश के पास पड़ा रो-रोकर सारा किस्सा बयां कर रहा था।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को कहा कि डीएलएफ फेज 3 में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की और घटना के कुछ घंटों बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान उसने दो साल के अपने बेटे को पत्नी के शव के पास छोड़ दिया था।

पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम देने बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया और बाद में गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की माने तो आत्महत्या करने वाले 30 साल के गौरव शर्मा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला धारदार हथियार से काटा और उसकी मौत के प्रति आश्वस्त होने के लिए सिर पर ईंट से कई वार किये। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने दो साल के बेटे को भी ईंट से मारकर घायल कर दिया था। गौरव शर्मा की पत्नी की पहचान 24 साल की लक्ष्मी रावत के रूप में हुई है।

घटना के संबंघ में गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि बीते रविवार को डीएलएफ फेज 3 में एक घर के अंदर से लड़के के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने सुरक्षा गार्ड को सूचित किया। सुरक्षा गार्ड ने घर को भीतर से बंद पाया और देर रात पुलिस को फोन से जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा गया तो घर में फर्श पर महिला का शव पड़ा था और उसके पास घायल बच्चा रोता हुआ मिला।

उके बाद पुलिस ने घर की छानबीन की तो उसे मृतक महिला का मोबाइल फोन टॉयलेट सीट पर मिला। घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिसे बाद में महिला के परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। परिवार मूलरुप से आगरा का रहने वाला है और वो बच्चे को अपने साथ आगरा ले गये।

जानकारी के अनुसार आगरा की रहने वाले लक्ष्मी अपने पति गौरव शर्मा के साथ लगभग छह महीने पहले गुरुग्राम में रहने के लिए आये थे। गौरव एक निजी कंपनी में काम करता था लेकिन इन दिनों बेरोजगार था।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीगुरुग्रामगाजियाबादआत्मघाती हमलाPolice ASIक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल