लाइव न्यूज़ :

Hisar: प्यार, शादी और मर्डर, पार्क में पुलिस को मिली पति-पत्नी की लाश

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 16:33 IST

Hisar: हिसार के हांसी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक पार्क में बैठे पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपार्क में बैठे पति-पत्नी को गोलियों से भूना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने की थी शादी

Hisar: हिसार के हांसी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक पार्क में बैठे पति-पत्नी को गोलियों से भून दिया गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हांसी के एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक पार्क में एक लड़के और लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पता चला है कि करीब 2 महीने पहले उनकी लव मैरिज हुई थी, लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे।

जहां तक ​​हमें पता है, दो लड़कों ने उन्हें गोली मारी और फिर भाग गए। आगे की जांच चल रही है कि क्या हुआ और कैसे हुआ। खबरों के अनुसार, दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर 22 अप्रैल को गाजियाबाद में शादी की थी, जिसका उनके परिवार ने विरोध किया था। मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और युवती की हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है। खबरों के अनुसार, मृतक तेजवीर नोएडा के एक निजी कंपनी में काम करता था।

पार्क में दहशत का माहौल

पार्क में सुबह और शाम लोग घुमने के लिए आते हैं। लेकिन, सोमवार सुबह गोलियों की आवाजों ने उन्हें अंदर से हिला दिया है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। उन्हें लग रहा है कि पार्क में घुमना उनके लिए ठीक नहीं है। वहीं, पार्क में जिस जगह लाश मिली, वहां पुलिस लगातार जांच कर रही है।

पार्क में फिलहाल, आम आदमी की एंट्री रोक दी गई है। पार्क को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। वहीं पार्क के बाहर पुलिस बल की भारी फोर्स तैनात है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार यहां पहुंच रहे हैं। हालांकि, पार्क के बाहर लोगों की भारी भीड़ तब तक जुटी रही जब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया। पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को हटाया।

टॅग्स :हिसारहरियाणाक्राइमPoliceहत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?