लाइव न्यूज़ :

Haryana ki khabar: रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या, पटरी पर बैठे युवकों को हटाने गए थे

By भाषा | Updated: May 19, 2020 16:08 IST

हरियाणा के हिसार में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उपनिरीक्षक को तीन युवकों ने गोली मार दी। ये युवक रेल पटरी पर बैठे थे। मुनीश शर्मा उन्हें हटाने गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिसार से 45 किलोमीटर दूर स्थित उकलाना की रेलवे पटरी पर शर्मा को सोमवार रात गोली मारी गई।शर्मा जयपुर के बस्सी गांव के थे और बल की इकाई से करीब एक साल पहले जुड़े थे।

हिसारःहरियाणा के हिसार जिले स्थित उकलाना में कथित रूप से एक व्यक्ति ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या उस समय की गई जब उपनिरीक्षक गश्त पर था। पुलिस ने बताया कि मुनीश शर्मा (36 वर्ष)हिसार और जाक्खल रेलवे स्टेशन के बीच स्थित उकलाना रेलवे स्टेशन के चौकी प्रभारी थे। उन्होंने बताया कि हिसार से 45 किलोमीटर दूर स्थित उकलाना की रेलवे पटरी पर शर्मा को सोमवार रात गोली मारी गई।

पुलिस ने बताया कि आरपीएफ के जवान और स्थानीय लोग शर्मा को निजी अस्पताल ले गए जहां से रेफर करने के बाद उन्हें निजी कार से हिसार सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शर्मा जयपुर के बस्सी गांव के थे और बल की इकाई से करीब एक साल पहले जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शर्मा ने तीन युवकों को पटरी पर बैठे हुए देखा और एक को पकड़ लिया जबकि दो भागने में कामयाब हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शर्मा द्वारा पकड़े गए युवक ने अचानक जेब से पिस्तौल निकाली और पेट में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। 

दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

नोएडाः नोएडा सेक्टर 46 में आपसी रंजिश के चलते वर्ष 2018 में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 46 में वर्ष 2018 में आपशी रंजिश के चलते अनिल उर्फ नीलू तथा हरीनाथ उर्फ मिथुन की छह दिसंबर 2018 को ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई पुष्पेंद्र ने छोटन, हरिशंकर, शरीफ, किसना गुप्ता, सूरज, प्रभाकर, सत्येंद्र आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इससे पूर्व छोटन, शरीफ, किशन, सूरज, प्रभाकर व सतेंद्र को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी हरी शंकर पुत्र जनक सिंह निवासी शिकोहाबाद को आज थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 25,000 का इनाम घोषित किय था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहिसाररेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो