लाइव न्यूज़ :

पत्नी के अवैध संबंधों के शक में बलि चढ़े तीन मासूम, सभी को नहर में फेंका, पति ने जहर खाकर दी जान

By बलवंत तक्षक | Updated: April 19, 2021 16:00 IST

हरियाणा में पानीपत जिले के बिहौली गांव का मामला है. आठ साल की बेटी अंशु, छह साल के बेटे अंश और तीन साल के दूसरे बेटे यश को नहर में फेंक दिया था.

Open in App
ठळक मुद्दे अनिल भी अपने तीनों बच्चों को वैन में बैठा कर गांव से पानीपत आ गया.अनिल की पत्नी नाराज हो कर अपने मायके चली गई.पत्नी को लेकर बिहौली गांव आ गया तो दोनों के बीच रोज झगड़ा होने लगा.

चंडीगढ़ः पत्नी के अवैध संबंधों के शक में तीन मासूम बच्चों को अपनी जान से हाथ धोना पडा है. इन मासूम बच्चों को नहर में फेंकने के बाद पति ने भी जहर खा कर अपनी जान गंवा दी.

दो बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए गए हैं. तीसरे बच्चे के शव की तलाश अभी जारी है. यह मामला हरियाणा में पानीपत जिले के बिहौली गांव का है. बिहौली के रहने वाले अनिल ने भी जहर खा कर आत्महत्या कर ली. इससे पहले उसने अपने तीनों बच्चों, आठ साल की बेटी अंशु, छह साल के बेटे अंश और तीन साल के दूसरे बेटे यश को नहर में फेंक दिया था.

अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक से प्रेम संबंध हैं. जब अनिल अपनी पत्नी को लेकर बिहौली गांव आ गया तो दोनों के बीच रोज झगड़ा होने लगा. इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके कोई परिणाम नहीं निकले. अनिल की पत्नी नाराज हो कर अपने मायके चली गई. बाद में अनिल भी अपने तीनों बच्चों को वैन में बैठा कर गांव से पानीपत आ गया.

यहां उसने बच्चों को नहर में फेंक दिया और खुद भी जहर खा कर जान दे दी. बापौली थाने की पुलिस ने अंशु और वंश के शव सोनीपत जिले के खुबडू गांव के पास नहर से बरामद कर लिए, लेकिन यश का शव अभी बरामद नहीं हो पाया है. पुलिस को संदेह है कि अनिल ने बच्चों को नहर में फेंकने से पहले उन्हें भी जहर दे दिया होगा. पोस्टमार्टम के दौरान इन दोनों बच्चों का विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है.

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो