लाइव न्यूज़ :

हरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2026 09:08 IST

Hardoi Police: गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देHardoi Police: एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे।Hardoi Police: चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया।Hardoi Police: पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Hardoi:हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बंथला गांव निवासी दीपक (20), गोविंद (20), लंकुश (40) तथा ईश्वर दयाल (15) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार को सवायजपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार सभी लोग और कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसपी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लंकुश, गोविंद और दीपक को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ईश्वर दयाल को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जबकि एक अन्य घायल का उपचार किया जा रहा है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के कारखाने में आग लगी, कोई हताहत नहीं

बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक के एक कारखाने में रविवार दोपहर आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि सेक्टर-5 में समोसा चौक के पास स्थित एक इकाई में शाम चार बजकर 30 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

टॅग्स :हरदोईPoliceउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल