लाइव न्यूज़ :

Hardik Pandya-Vaibhav Pandya: 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मुंबई इंडियंस कप्तान को बीच आईपीएल में बड़ा झटका, 'पॉलिमर' कारोबार में पुलिस ने धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2024 14:37 IST

Hardik Pandya-Vaibhav Pandya: अधिकारी ने कहा "क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर मुंबई में एक साझेदारी-आधारित इकाई की स्थापना कर 2021 में पॉलिमर व्यवसाय शुरू किया था।"

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या ने 40. 40 प्रतिशत का निवेश किया। वैभव ने 20 प्रतिशत पूंजी का निवेश किया। शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Hardik Pandya-Vaibhav Pandya: मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के सौतेले भाई को 'पॉलिमर' कारोबार में उनके और उनके भाई क्रुणाल के साथ कथित तौर पर 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को 37 वर्षीय वैभव पंड्या को आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और अन्य संबंधित धाराओं के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा "क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने अपने सौतेले भाई के साथ मिलकर मुंबई में एक साझेदारी-आधारित इकाई की स्थापना कर 2021 में पॉलिमर व्यवसाय शुरू किया था।"

अधिकारी ने कहा " साझेदारी की शर्तों के अनुसार हार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या ने 40. 40 प्रतिशत का निवेश किया, जबकि वैभव ने 20 प्रतिशत पूंजी का निवेश किया। यह निर्णय लिया गया कि वैभव 'व्यवसाय के दैनिक परिचालन को संभालेंगे और मुनाफा उसी अनुपात में वितरित किया जाएगा।''

उन्होंने कहा, "इसके बाद वैभव ने हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या को बताए बिना उसी व्यवसाय में काम करने वाली एक और इकाई स्थापित की और व्यवसाय शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसने साझेदारी आधारित समझौते का उल्लंघन किया।" अधिकारी ने कहा कि नई इकाई के कारण साझेदारी वाली इकाई का मुनाफा कम हो गया जिससे लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इस दौरान उसने (वैभव) अपना मुनाफा 20 से 33 फीसदी तक बढ़ा लिया जिससे हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या को नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि वैभव ने साझेदारी खाते से लगभग एक करोड़ की धनराशि भी अपने खाते में स्थानांतरित कर ली। उन्होंने कहा कि जब क्रिकेटर बंधुओं ने इस संबंध में वैभव से सवाल जवाब किया तो उसने कथित तौर पर उनकी (हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या) प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी दी। क्रिकेटर के अकाउंटेंट ने सोमवार को खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया और इसे ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराध में वैभव पंड्या की संलिप्तता सामने के बाद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहार्दिक पंड्यामुंबईमुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला