लाइव न्यूज़ :

Gurugram: महिला सहकर्मी को दी जान से मारने की धमकी, हवा में की फायरिंग; गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2025 10:21 IST

Gurugram: उसे अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 44 में हुई घटना के कुछ घंटों बाद ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने कथित तौर पर अपनी महिला सहकर्मी को गोली मारने की धमकी दी और हवा में कई राउंड फायरिंग की।

Open in App

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 44 में अपनी महिला सहकर्मी को गोली मारने की धमकी देने और हवा में कई गोलियां चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है और आरोपी सत्यव्रत उर्फ ​​सत्य पंडित (44) के पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद की गई है।

सत्यव्रत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उत्तरी दिल्ली निवासी और वर्तमान में गुरुग्राम सेक्टर 44 में रहने वाली लक्ष्मी वर्मा उर्फ ​​महक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह पिछले एक महीने से एक निजी प्रबंधन कंपनी में आरोपी के साथ काम कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर लक्ष्मी और उसकी दोस्त अनु राजपूत यहां सेक्टर 53 स्थित हुडा मार्केट जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाHaryana Policeनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो