लाइव न्यूज़ :

Gonda Fraud: एयर होस्टेस बनना है तो फटाफट पैसे भेजो!, युवती से 515000 की ठगी,  ‘इंडिगो’ विमानन कंपनी ने कहा- साक्षात्कार या भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं लेते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 18:59 IST

Gonda Fraud: पुलिस के मुताबिक, कोमल ने तीन लाख सात हजार रुपये सुशील तिवारी को फोन-पे के जरिए दिए, जबकि शेष धनराशि आरोपियों द्वारा बताए गए अन्य खातों में भेजी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार में पांच लाख 15 हजार रुपये ठग लिये।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री से जनता-दर्शन में गुहार लगाई। पुलिस ने खोंड़ारे थाने में आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Gonda Fraud: गोंडा जिले में एक युवती को विमान परिचारिका के तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे पांच लाख 15 हजार रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। जिले में खोंड़ारे थाना क्षेत्र के करनपुर की रहने वाली कोमल यादव (24) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुछ दिन पहले जनता दर्शन में मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी कि अयोध्या निवासी हरीश तिवारी तथा गोंडा के गिन्नी बाजार निवासी सुशील तिवारी ने उसे विमान परिचारिका की नौकरी दिलाने के नाम पर पिछले वर्ष उससे कई बार में पांच लाख 15 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस के मुताबिक, कोमल ने तीन लाख सात हजार रुपये सुशील तिवारी को फोन-पे के जरिए दिए, जबकि शेष धनराशि आरोपियों द्वारा बताए गए अन्य खातों में भेजी गई।

उसने बताया कि आरोपियों ने ‘इंडिगो’ विमानन कंपनी का फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य कागजात भेजकर कोमल को कार्यभार ग्रहण करने के लिए मुंबई बुलाया जहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री से जनता-दर्शन में गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पुलिस ने खोंड़ारे थाने में आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। धोखाधड़ी के मद्देनजर इंडिगो’ विमानन कंपनी की ओर से भेजे गये एक बयान में कहा गया कि वह विविध प्रतिभाओं को नियुक्त करने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उसने कहा कि ‘‘धोखाधड़ी से बचने के लिए, कृपया ध्यान दें कि सभी वैध ‘ऑफर लेटर’ जिस ईमेल आईडी से भेजे जाएंगे उसके अंत में ‘गोइंडिगो डॉट इन’ दर्ज होगा। इसके अलावा, इंडिगो कभी भी साक्षात्कार या भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं लेते है।'' बयान में यह भी कहा गया कि, ''हम अपने विभिन्न ग्राहक संपर्क बिंदुओं पर इस मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल