लाइव न्यूज़ :

सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में 5 करोड़ के गोल्ड की चोरी, गहरी नींद में सोता रह गया यात्री; आंख खुली तो उड़े होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 11:30 IST

Siddheshwar Express train theft:   सोलापुर से मुंबई जा रही सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में एक आभूषण व्यवसायी के बैग से लगभग 5.4 करोड़ रुपये मूल्य का 4,456 ग्राम सोना चोरी हो गया। माना जा रहा है कि यह चोरी सप्ताहांत में आधी रात को सोलापुर और कल्याण स्टेशनों के बीच हुई।

Open in App

Siddheshwar Express train theft:  महाराष्ट्र के सोलापुर से ट्रेन से मुंबई जाते समय एक सोना कारोबारी के 5.53 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह-सात दिसंबर की रात हुई जब कारोबारी सिद्धेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन में सोलापुर से मुंबई जा रहा था। कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार कारोबारी ने दो ट्रॉली बैग एक चेन से बांधकर अपनी सीट के नीचे रख दिए जिनमें 4,456 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जब वह सो गया तो एक अज्ञात चोर ने कथित तौर पर चेन तोड़ी और दोनों बैग लेकर फरार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय सहिंता की धारा 305 (सी) (आवास, परिवहन के साधन या पूजा स्थल में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस के पंढारी कंडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पीड़ित के सो जाने का फायदा उठाकर बैग चोरी कर लिए। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर