लाइव न्यूज़ :

30 साल पुराना वह मामला जिसमें बर्खास्त IPS अधिकारी संजीव भट्ट को मिली उम्रकैद की सजा, यहां पढ़ें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 20, 2019 14:55 IST

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को गुजरात के जामनगर सेशन कोर्ट ने कस्टडी में मौत का दोषी पाया है। 1990 के इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला 30 साल पुराने प्रभुदास माधवजी वैशनानी की मौत से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को गुजरात के जामनगर सेशन कोर्ट ने कस्टडी में मौत का दोषी पाया है। 1989 के इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला 30 साल पुराने प्रभुदास माधवजी वैशनानी की मौत से जुड़ा है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को गुजरात के जामनगर सेशन कोर्ट ने कस्टडी में मौत का दोषी पाया है। 1990 के इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। मामला 30 साल पुराने प्रभुदास माधवजी वैशनानी की मौत से जुड़ा है। उस वक्त संजीव भट्ट जामनगर के एसीपी थे।

'भारत बंद' के दौरान उपद्रव करने पर प्रभुदास समेत 150 लोगों को पुलिस कस्टडी में जेल भेजा गया था। प्रभुदास को नौ दिन की कस्टडी में रखा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद गुर्दा फेल होने से उनकी मौत हो गई थी। प्रभुदास की मौत के बाद संजीव भट्ट समेत कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ हिरासत में टॉर्चर का मुकदमा दर्ज किया गया।

संजीव भट्ट को बगैर अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने के आरोप में 2011 में निलंबित किया गया था और बाद में अगस्त, 2015 में उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। भट्ट 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। फिलहाल संजीव भट्ट 1996 के ड्रग प्लांटिंग केस में हिरासत में हैं। 

इससे पहले 12 जून को सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में मौत के 30 साल पुराने एक मामले में 11 अतिरिक्त गवाहों का परीक्षण करने का अनुरोध करने वाली बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। संजीव ने शीर्ष अदालत का रुख कर कहा था कि मामले में एक उचित और निष्पक्ष फैसले तक पहुंचने के लिए इन 11 गवाहों का परीक्षण जरूरी है।

हालांकि, गुजरात पुलिस ने उनकी इस याचिका का सख्त विरोध करते हुए न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अवकाशकालीन पीठ से कहा कि यह मामले के फैसले में विलंब करने का एक हथकंडा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :संजीव भट्टनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो