लाइव न्यूज़ :

Vadodara news: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने गया था परिवार, 5 दिन बाद नहर में मिली कार, पांच लाश बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 20:56 IST

वडोदरा के अग्निशमन और बचाव विभाग ने शुक्रवार को कहा कि तृप्ति परमार के पार्थिव शरीर बरामद हो गया है।परिवार का पांचवा सदस्य जो 1 मार्च को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के बाद लापता हो गया था। तृप्ति का शव परिवार की कार और चार से पांच किलोमीटर दूर पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद वडोदरा जाने के लिए निकले थे। गुरुवार को दभोई के शंकरपुरा में नहर से शवों को बाहर निकाला गया।

वडोदराः स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए निकला परमार परिवार अचानक लापता हो गया। दो दिन बाद डभाेई के नर्मदा नहर में परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले। परिवार के मुखिया कल्पेश परमार की पत्नी तृप्ति की लाश आज बरामद हुआ।

वडोदरा के अग्निशमन और बचाव विभाग ने शुक्रवार को कहा कि तृप्ति परमार के पार्थिव शरीर बरामद हो गया है।परिवार का पांचवा सदस्य जो 1 मार्च को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के बाद लापता हो गया था। तृप्ति का शव परिवार की कार और चार से पांच किलोमीटर दूर पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, नवापुरा-मेहबुबपुरा क्षेत्र के वणकरवास में रहते कल्पेश चंदुभाई परमार (35), पत्नी तृप्ति परमार (30) , माता उषा चंदुभाई परमार (55) और उनका चार साल का पुत्र अथर्व कल्पेश परमार और सात साल की पुत्री नियति परमार के साथ अपनी सफेद रंग की ऑल्टो कार में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए आए थे। इसके बाद वे सभी देर शाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद वडोदरा जाने के लिए निकले थे। इसके बाद से इस परिवार को कोई अता-पता नहीं चला।

गुरुवार को दभोई के शंकरपुरा में नहर से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार के रहस्यमय तरीके से डूबने की जांच अभी बाकी है। पांचों शव वडोदरा के परमार परिवार के हैं, जो 1 मार्च को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने केवडिया कॉलोनी गया था। परिवार के लापता होने पर अन्य परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

परिवार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तस्वीरें भी फेसबुक पर अपलोड की थी। जिसके बाद परमार परिवार केवडिया से वडोदरा की ओर रवाना हो गया। लेकिन परिवार के घर नहीं पहुंचने पर अन्य परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार का कहीं अता पता नहीं मिलने पर किरीट परमार केवडिया पुलिस थाने पहुंच गए और अपने परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातस्टैचू ऑफ यूनिटी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?