लाइव न्यूज़ :

Faridabad Horror: तुम मेरी हो, सगाई तोड़ दो?, दूसरे शख्स से प्रेमिका ने की सगाई तो प्रेमी मोनू भाटी ने जबरन जहर खिलाया और खुद भी खाया?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2026 09:57 IST

Faridabad Horror: घटना की शुरुआत तब हुई, जब पलवल जिले के एक गांव की शिक्षिका युवती ने जनवरी में सगाई होने के बाद अपने आठ साल पुराने दोस्त मोनू भाटी से संपर्क तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देFaridabad Horror: घटना के बाद दोनों आरोपी स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।Faridabad Horror: मुलाकात के दौरान युवती के साथ जबरदस्ती की और फिर खुद जहर पीकर गंभीर हो गया।Faridabad Horror: इनकार कर दिया और यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती।

Faridabad:हरियाणा के फरीदाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबर सुनते ही लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि अपनी 'दोस्त' की किसी अन्य व्यक्ति से सगाई होने पर क्रोधित हुए एक युवक ने पहले उस पर सगाई तोड़ने का दबाव डाला और जब महिला ने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उसे जहरीला पदार्थ जबरदस्ती खिलाया और फिर खुद भी निगल लिया। उसके 'दोस्त' ने उसकी सगाई की खबर मिलते ही उसे जबरन जहर खिला दिया। गुरुवार को घटी इस घटना के बाद दोनों आरोपी स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

घटना की शुरुआत तब हुई, जब पलवल जिले के एक गांव की शिक्षिका युवती ने जनवरी में सगाई होने के बाद अपने आठ साल पुराने दोस्त मोनू भाटी से संपर्क तोड़ दिया। यह खबर सुनकर मोनू भड़क उठा और उसने कथित तौर पर एक मुलाकात के दौरान युवती के साथ जबरदस्ती की और फिर खुद जहर पीकर गंभीर हो गया।

स्थिति को और बिगाड़ दिया। सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती का बयान दर्ज किया और मोनू भाटी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफडी) दर्ज की। जांच जारी है और इस भयावह हमले की गूंज पूरे समुदाय में सुनाई दे रही है। यह घटना गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को फरीदाबाद में घटी।

आरोपी ने जब देखा कि उसकी सहेली की हालत बिगड़ रही है, तो वह उसे अस्पताल ले गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अब दोनों की हालत स्थिर है। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान मोनू ने बार-बार उस पर सगाई तोड़ने का दबाव डाला। हालांकि, उसने इनकार कर दिया और यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती।

उसके इनकार से क्रोधित होकर, मोनू ने कथित तौर पर अपनी कार से जहरीले पदार्थ का एक पैकेट निकाला और उसे जबरदस्ती खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। महिला ने आगे बताया कि कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर मोनू उसे एक निजी अस्पताल ले गया।

घटना की सूचना मिलने पर, सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन की एक टीम अस्पताल पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी मोनू भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों व्यक्तियों की हालत फिलहाल स्थिर है और आगे की जांच जारी है।

नोएडा: तीन वर्षीय बच्चे की बारहवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख क्षेत्र थाना में तीन वर्षीय बच्चे की एक सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 12वीं मंजिल से गिरने के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीFaridabadहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो