लाइव न्यूज़ :

East Delhi Murder Crime News: 24 घंटे में दो मर्डर से दहली दिल्ली, 2 को चाकू से गोदकर मारा डाला, छोटी सी बात और छीन ली परिवार की खुशियां

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2024 12:16 IST

East Delhi Murder Crime News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक जिम के मालिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देEast Delhi Murder Crime News: आरोपी मंगलवार रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा कर रहा था। East Delhi Murder Crime News: गाजीपुर घटना में पीड़ित का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।East Delhi Murder Crime News: गाजीपुर के बी ब्लॉक में एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं।

East Delhi Murder Crime News: दिल्ली को क्या हो रहा है। छोटी-छोटी बात को लेकर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू है। पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में छोटी सी बात को लेकर दो लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। परिवार की खुशियां कुछ सेकेंड में तबाह कर दी। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पारिवारिक झगड़े के दौरान शोर और हंगामे पर आपत्ति जताने को लेकर पड़ोसियों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक जिम के मालिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी।

गाजीपुर घटना में पीड़ित का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब सारांश (22) नाम का एक आरोपी मंगलवार रात अपने परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा कर रहा था। वे गाजीपुर के बी ब्लॉक में एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्व गुप्ता ने बताया कि उसी इमारत की पहली मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहने वाले विक्की सोनी (30) ने झगड़े के कारण होने वाली तेज आवाज पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि विक्की जब रात में अपने कमरे से बाहर आया तो सारांश ने उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद विक्की और उसका छोटा भाई रिकी आरोपी सारांश के पिता प्रदीप को इसकी सूचना देने के लिए उसके घर गए। गुप्ता ने बताया, "सारांश, प्रदीप और विक्की के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सारांश ने चाकू से विक्की और रिकी पर वार किया।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना में दोनों भाइयों को कई चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विक्की की मौत हो गई जबकि रिकी का इलाज चल रहा है।" अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सारांश और उसके पिता प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जिम मालिक की चाकू घोंपकर हत्या

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित चौधरी उर्फ ​​प्रेम (28) के रूप में हुई है। वह पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी भी चलाता था। पुलिस के मुताबिक, सुमित पर कुछ लोगों ने बुधवार रात गामरी एक्सटेंशन स्थित उसके घर के बाहर हमला किया था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार देर रात सुमित अपने घर के बाहर बैठा था और इसी दौरान तीन-चार लोगों से उसका झगड़ा हो गया था। टिर्की के अनुसार, हमलावरों ने सुमित पर चाकू से हमला कर दिया और उसके चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर कई वार किए। उसके चेहरे पर चाकू से 21 से ज्यादा बार हमला किए जाने के निशान हैं। टिर्की ने बताया कि सुमित को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुमित को पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर बाहर था। टिर्की के मुताबिक, अपराधियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। सुमित के परिवार में उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो