लाइव न्यूज़ :

दुमकाः 16 वर्षीय किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस टकराई, 4 लोगों ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 15:49 IST

पुलिस ने बताया कि किशोर को तुरंत सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर भाग गए थे।पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

दुमकाः झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संथाली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला किशोर रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

 

तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में उसकी मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि जल्द ही मौके पर और भैंसों के साथ पहुंचे लोगों के साथ किशोर की बहस शुरू हो गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमोद नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर, भैंस के मालिक को हर्जाना देने को भी तैयार हो गया था लेकिन तभी चार लोगों ने उसपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि किशोर को तुरंत सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि घटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो