लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वेलकमः 3 नाबालिगों ने 39 वर्षीय मुस्तकीन पर चाकू से हमला कर मार डाला, आखिर क्यों हुआ झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2025 12:44 IST

Delhi Welcome: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वेलकम थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे पता चला कि हमले में घायल मुस्तकीन को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने मुस्तकीन को मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान करने एवं उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में झगड़े के बाद तीन नाबालिगों ने 39 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे जनता कॉलोनी में हुई और इस मामले में आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वेलकम थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे पता चला कि हमले में घायल मुस्तकीन को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने मुस्तकीन को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का मुआयना किया और अपराधियों की पहचान करने एवं उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन टीम ने बाद में वेलकम इलाके के रहने वाले तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। उनके पास से अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।’’ प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपियों का मुस्तकीन से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि विवाद की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो