लाइव न्यूज़ :

Delhi Police: बार में हंगामा, द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी को आयुक्त राकेश अस्थाना ने हटाया, पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: June 4, 2022 22:05 IST

Delhi Police: शुक्रवार रात को एक निजी जन्मदिन पार्टी में टूटे शीशे सिर में लगने से एक महिला घायल हो गयी थी, उसके पति ने बाद में पुलिस बुलायी और पुलिस उपायुक्त पर इसमें शामिल रहने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने दावा किया कि अधिकारी का नाम ‘गलतफहमी’ के कारण आ गया।कथित वीडियो में कहा कि यह मामला निजी था और इसे सुलझा लिया गया है। अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Delhi Police: दक्षिणी दिल्ली के एक बार में हंगामे में द्वारका के उपायुक्त शंकर चौधरी के शामिल होने का आरोप लगने के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया।

सामान्य डायरी प्रविष्टि के अनुसार शुक्रवार रात को एक निजी जन्मदिन पार्टी में टूटे शीशे सिर में लगने से एक महिला घायल हो गयी थी, उसके पति ने बाद में पुलिस बुलायी और पुलिस उपायुक्त पर इसमें शामिल रहने का आरोप लगाया। बाद में महिला ने दावा किया कि अधिकारी का नाम ‘गलतफहमी’ के कारण आ गया।

एक कथित वीडियो में उसने कहा कि यह मामला निजी था और इसे सुलझा लिया गया है। पुलिस ने मामले की अंदरूनी जांच शुरू की। एक आदेश में अस्थाना के कार्यालय ने कहा , ‘‘ 2011 के आईपीएस अधिकारी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (द्वारका) पद से मुक्त किया जाता है और उन्हें अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।’’

पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश थाने को सूचना मिली थी कि दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी स्तर के अधिकारी ने कैलाश कॉलोनी में एक निजी क्लब में जन्मदिन पार्टी में एक महिला पर हमला किया। पुलिस के अनुसार टूटे शीशे के गिरने से महिला घायल हा गयी, किसी गलतफहमी से डीसीपी का नाम सामने आ गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले को सुलझा लिया गया है क्योंकि यह पारिवारिक विषय था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज