लाइव न्यूज़ :

दिल्ली महिपालपुरः फांसी फंदा से नहीं पत्नी कल्पना की मौत गला घोंटने से, शराब पीने के बाद झगड़ा और पति ने गुस्से में मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2025 16:42 IST

कल्पना (28) नाम की महिला को वसंत कुंज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के माता-पिता द्वारा दहेज उत्पीड़न को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गयी थी।प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत जांच शुरू की गयी।कल्पना की मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी।

Delhi Mahipalpur: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या की। उन्होंने बताया कि आरोपी अमित सहरावत ने शुरू में इसे आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाद में गुनाह कबूल करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह मार्च को उस समय प्रकाश में आई, जब पीसीआर कॉल पर सूचना मिली कि महिपालपुर में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि कल्पना (28) नाम की महिला को वसंत कुंज के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के माता-पिता द्वारा दहेज उत्पीड़न को लेकर कोई शिकायत नहीं दी गयी थी, ऐसे में अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत जांच शुरू की गयी। अधिकारी ने बताया, “कल्पना की शादी छह ‍वर्ष पहले अमित से हुई थी और उनका पांच साल का एक बच्चा है। उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे लेकिन उन्होंने पति पर दहेज से संबंधित दुर्व्यवहार का आरोप नहीं लगाया।” आठ मार्च को सफदरजंग अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम से पता चला कि कल्पना की मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी।

उन्होंने कहा कि जांच के नतीजे आत्महत्या के सिद्धांत के विपरीत थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अमित को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अमित ने कबूल किया कि पांच मार्च को एक शादी में शामिल होने और उसमें शराब पीने के बाद वह अपने चचेरे भाई की मदद से घर लौटा।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद कल्पना के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसके दौरान अमित ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस के मुताबिक, अमित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और घटनाओं के पूरे क्रम का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। 

 

 

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो