लाइव न्यूज़ :

आग लगने के बाद जले 2 शव बरामद, होली में झगड़ा और 1 की मौत, रिठाला में 100 झुग्गियां जलकर खाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2026 14:33 IST

Delhi: मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित खिलौनों के गोदाम में लगी थी।कार्रवाई बच्चे की अभिरक्षा से संबंधित विवाद में अदालत द्वारा जारी निर्देशों का ‘‘खुला उल्लंघन’’ है।झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 50 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

Delhi: मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से जले हुए दो शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आग लगने की सूचना बुधवार शाम चार बजकर 38 मिनट पर मिली थी और यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित खिलौनों के गोदाम में लगी थी।

पिता ने दिल्ली पुलिस पर 13 वर्षीय बेटी को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया

उत्तर पश्चिम दिल्ली के 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस के 10 से अधिक कर्मी उनकी 13 वर्षीय बेटी को ‘‘जबरदस्ती साथ ले गये।’’ उनका दावा है कि यह कार्रवाई बच्चे की अभिरक्षा से संबंधित विवाद में अदालत द्वारा जारी निर्देशों का ‘‘खुला उल्लंघन’’ है।

दिल्ली: बुराड़ी में होली के दौरान विवाद में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बुधवार को होली समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नेपाल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली के रिठाला में आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर खाक

दिल्ली के रिठाला इलाके में बृहस्पतिवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग जाने से करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया और झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। भीषण आग लगने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

दिल्ली में हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, सात नाबालिग हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने यहां मॉडल टाउन इलाके में एक युवक की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है और सात नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी मोहित पाल के तौर पर हुई है जो 18 वर्षीय इशांत उर्फ इशू की हत्या का कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता है।

उप्र : पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, मौत

एटा जिले के जलेसर क्षेत्र में अपनी पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जलेसर थाना क्षेत्र के पुन्हेरा गांव में बुधवार को होली की देर रात दुष्यंत (32) ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो