लाइव न्यूज़ :

Cyber Fraud: नए तरीकों से की जा रही है ठगी, बिना OTP शेयर करे बैंक खाते से गायब हुए लाखों रुपए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 17:03 IST

लोगों को ठगने का एक नया तरीका, सिर्फ मिस्ड कॉल के जरिए दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये से हाथ धो दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर अपराधियों ने शुरु किया लोगों को लूटने का नया तरीका।बिना ओटीपी या किसी लिंक के खाते से उड़ाए 50 लाख रुपये।'सिम स्वैप फ्रॉड' के जरिए दिया लूट को अंजाम।

नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस हो रही है, अपराधी भी फ्रॉड करने के नए नए तरीके खोज रहे हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली का मामला सामने आया है, जहां एक सिक्योरिटी सर्विस के डायरेक्टर से 50 लाख रुपए की ठगी हुई है। यहां गजब की बात यह है कि इस बार न ही कोई ओटीपी मांगा गया न ही कोई लिंक भेजी गई , बस मिस्ड कॉल आया और सारे बैंक खातों से रुपए गायब होने का एक मैसेज मिला। 

कैसे दिया घटना को अंजाम

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित को कुछ समय पहले शाम 7 बजे से 8.45 बजे तक कई ब्लैंक और मिस कॉल्स आईं। वो दो-तीन बार फोन उठाते भी हैं लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई। पीड़ित का कहना है कि ये सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा, लेकिन उसके बाद जब वो अपने फोन पर आए मैसेज देखते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। उनके अकाउंट से करीब 50 लाख 63 हजार गायब हो चुके थे। इस केस को फाइल कर लिया गया है। शुरुआती जांच से माना जा रहा है कि इस ठगी को जामताड़ा से अंजाम दिया गया है, और इस ठगी के लिए सिम स्वैप का तरीका अपनाया गया होगा। 

क्या है सिम स्वैप फ्रॉड?

सिम स्वैप फ्रॉड या सिम स्विच फ्रॉड तब होता है, जब फ्रॉडर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन में खामियों का फायदा उठाकर व्यक्ति के अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन नंबर का इस्तेमाल करते हैं।  सिम स्विचिंग के लिए,ठग आपके मोबाइल फोन के सिम प्रोवाइडर से संपर्क करते हैं और उन्हें अपना सिम कार्ड सक्रिय करने के लिए मनाते हैं। एक बार धोखाधड़ी वाला सिम एक्टिव हो जाने के बाद, ठग के पास पीड़ित के फोन नंबर पर कंट्रोल होता है और वे कंट्रोल कॉल या टेक्स्ट प्राप्त कर सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर आसानी से बैंक अकाउंट में सेंध लगाने के लिए किया जा सकता है। 

टॅग्स :Cyber Crime Branch of Uttar Pradesh PoliceCrimeदिल्लीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल