लाइव न्यूज़ :

प्रेम विवाह करने की खौफनाक सजा, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 4, 2019 15:52 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया तीनों दलित युवकों के परिवार के सदस्यों को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। साथ ही गांव में मुनादी करवा दी गई कि परिवार से गांव में जो भी बात करेगा उसे भी दस हजार रुपये का दंड देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसात प्रमुख लोगों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 384, 34 और सिविल संरक्षण अधिनियम 1955 की धारा सात (ख) के तहत मामला दर्ज किया है।बैठक में युगलों को समाज में शामिल करने के लिए उनसे तीन - तीन लाख रुपये लेने की व्यवस्था दी गई।

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम विवाह करने वाले तीन युगल के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के प्रभारी जे.आर.चौहान ने शुक्रवार को यहां बताया कि क्षेत्र के कपिस्दा गांव में एक ही परिवार के दो युवक संजय लहरे और सोहन लहरे ने गांव की हेमलता जाटवर और पूर्णिमा भारद्वाज से तथा अन्य युवक गौतम जाटवर ने भाठागांव निवासी त्रिशला सुमन से पारिवारिक रजामंदी से प्रेम विवाह किया था।

चौहान ने बताया कि गांव के पनतराम ने इसे सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध बताया और सामाजिक बैठक बुलाई थी। बैठक में सामाजिक पंचायत को दो दो लाख रुपये जुर्माना देने की शर्त पर युगलों को समाज में मिलाने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि जब युगलों ने इस निर्णय को नहीं माना, तब गांव में सर्व समाज की बैठक की गई।

बैठक में युगलों को समाज में शामिल करने के लिए उनसे तीन - तीन लाख रुपये लेने की व्यवस्था दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीनों दलित युवकों के परिवार के सदस्यों को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। साथ ही गांव में मुनादी करवा दी गई कि परिवार से गांव में जो भी बात करेगा उसे भी दस हजार रुपये का दंड देना होगा।

चौहान ने बताया कि इस संबंध में घसिया लहरे की लिखित शिकायत पर सामाजिक बहिष्कार करने वाले सात प्रमुख लोगों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 384, 34 और सिविल संरक्षण अधिनियम 1955 की धारा सात (ख) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कपिस्दा गांव की सरपंच के पति श्यामलाल साहू, दाऊलाल साहू, महादेवा जाटवर, रघुवर साहू, कौशल साहू, मथुरा लहरे और रामकृष्ण जाटवर तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा