लाइव न्यूज़ :

CBI ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: September 2, 2024 20:59 IST

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई की विशेष अपराध शाखा कार्यालय से सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ले जाया गया है। 

Open in App

कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को चिकित्सा प्रतिष्ठान में 'वित्तीय गड़बड़ी' के आरोप में गिरफ्तार किया। घोष को सीबीआई की विशेष अपराध शाखा कार्यालय से सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ले जाया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय एजेंसी ने घोष के कार्यकाल के दौरान अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में एफआईआर में उनका नाम दर्ज किया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर दर्ज अपनी प्राथमिकी में जांच एजेंसी ने घोष और कोलकाता स्थित तीन निजी संस्थाओं - मा तारा ट्रेडर्स, मध्य झोरेहाट, बानीपुर, हावड़ा; ईशान कैफे, 4/1, बेलगछिया और खामा लौहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने 25 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में घोष के कोलकाता स्थित बेलियाघाटा आवास पर एक दिन की तलाशी ली थी। एजेंसी 9 अगस्त की सुबह सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की भी जांच कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इसके पूर्व प्राचार्य और कुछ अन्य के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए धन शोधन का मामला भी दर्ज किया है। गौरलतब है कि हाल ही में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने संदीप घोष की सदस्यता निलंबित कर दी थी।

टॅग्स :कोलकातारेपहत्यासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?