लाइव न्यूज़ :

Viral Video: हाई टेक चोरों का कारनामा, पलक झपकते ही उड़ा ले गए कार; CCTV में कैद वारदात

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2024 11:46 IST

Viral Video: सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कथित घटना सोमवार, 7 अक्टूबर को दिल्ली के पालम इलाके में हुई। 49 सेकंड के वीडियो क्लिप में चोरों को कथित तौर पर चार पहिया वाहन को धक्का देकर स्कॉर्पियो कार चुराते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Viral Video: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने कानून का जरा भी डर नहीं रहा। दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं और इनपर लगाम लगाने के लिए पुलिस के प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के पालम इलाके से सामने आया है जहां कानून को चकमा देकर चोरों के गिरोह ने एक कार को ही गायब कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

और अब यह सीसीटीवी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कथित घटना सोमवार, 7 अक्टूबर को दिल्ली के पालम इलाके में हुई। 49 सेकंड की वीडियो क्लिप में चोरों को कथित तौर पर चार पहिया वाहन को धक्का देकर स्कॉर्पियो कार चुराते हुए दिखाया गया है। चोर इतने हाईटेक है कि उन्होंने बिना चाबी के ही स्कॉर्पियो कार को स्टार्ट कर दिया और उसमें बैठकर वो फरार हो गए।

वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'चोर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में आए थे। यह भी आरोप है कि चोरों ने वाहन चोरी करने से पहले एक मशीन से कार के सेंट्रल लॉकिंग सिग्नल को जाम कर दिया।' फिलहाल मामले में किसी तरह की गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है। 

पीतमपुरा में मिठाई की दुकान में चोरी

चोरी की ही एक और घटना दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ जिसका खुलासा पुलिस ने मंगलवार, 8 अक्टूबर को किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पंद्रह किलो घी, 15 किलो रिफाइंड तेल और करीब 20 किलो मिठाई और नमकीन जिसकी कीमत 75,000 रुपये, ये सभी सामान पीतमपुरा की एक मिठाई की दुकान से चुराए गए थे।

पुलिस ने बताया कि राहुल (37) नामक एक “बार-बार अपराध करने वाला” व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान से सीसीटीवी फुटेज से उसकी पोल खुल गई। उसका साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक, राहुल के खिलाफ चोरी, हथियार रखने और हत्या समेत 64 मामले दर्ज हैं। चोरी की यह वारदात 1 अक्टूबर को पीतमपुरा के अग्रवाल स्वीट्स में हुई थी।

लिस जांच में 5 अक्टूबर को राहुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसका दोस्त सूरज भी चोरी में शामिल था। डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) अभिषेक धानिया ने कहा, "हमने तिलक नगर से चुराई गई घी और तेल से भरे 15-15 किलो के दो ड्रम और एक स्कूटर बरामद किया है।" उन्होंने आगे कहा, "हम उसके सहयोगी और अन्य मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे प्रयास कर रहे हैं।" 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसवायरल वीडियोकारदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये