लाइव न्यूज़ :

हिरासत में करिश्मा अजीम, मुजफ्फरपुर पुलिस कर रही पूछताछ, हिंसा भड़काने की कोशिश, किया भड़काऊ पोस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2025 15:43 IST

प्राथमिकी के अनुसार करिश्मा के खिलाफ 16 नवंबर की शाम मुजफ्फरपुर जिले से सूचना मिली थी कि उसने अपने एक्स हैंडल पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाने में दर्ज प्राथमिकी में करिश्मा अजीज नामक युवती को मुख्य आरोपी बताया गया है।बिहार में चुनाव परिणाम आने के बाद सड़कों पर युवाओं का प्रदर्शन जारी है।पोस्ट के माध्यम से नेपाल (जेन-जी) जैसी हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में नेपाल(जेन-जी) जैसी हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही थी। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इस मामले में करिश्मा अजीम नामक एक युवती को हिरासत में लिया है और उससे विस्तार से पूछताछ की जा रही है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया गया है। आरोप है कि करिश्मा अजीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया है। पुलिस का मानना है कि इस युवती ने नेपाल जैसी हिंसा भड़काने की कोशिश की है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में करिश्मा अजीज नामक युवती को मुख्य आरोपी बताया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार करिश्मा के खिलाफ 16 नवंबर की शाम मुजफ्फरपुर जिले से सूचना मिली थी कि उसने अपने एक्स हैंडल पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। जिसमें भीड़ और प्रदर्शन की बात कही गई है। पोस्ट के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि बिहार में चुनाव परिणाम आने के बाद सड़कों पर युवाओं का प्रदर्शन जारी है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती के बाद राज्य में कहीं से भी विरोध-प्रदर्शन का मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का साफ कहना है कि यह पोस्ट फर्जी है। इसके माध्यम से सिर्फ और सिर्फ दंगा भड़काने की कोशिश की गई है। साइबर थाने की पुलिस का मानना है कि इस पोस्ट के माध्यम से नेपाल (जेन-जी) जैसी हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया है।

हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तरह सावधानी बरतते हुए एक्शन ले रही है। पोस्ट में भीड़ और हिंसा को बढ़ावा देने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था खतरे में पड़ सकती थी। इसके साथ ही, पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाए जाने वाले ऐसे अफवाह और भड़काऊ संदेशों को नियंत्रित करना अब प्राथमिकता बन गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूरी सावधानी बरती जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल थे, और क्या इसके जरिए किसी अन्य राजनीतिक या सामाजिक उद्देश्य की साजिश रची गई थी।

पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए पूरे राज्य में सोशल मीडिया निगरानी बढ़ा दी है और साइबर सिक्योरिटी टीम को अलर्ट कर दिया है। इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके और कानून व्यवस्था सुरक्षित बनी रहे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeपटनाबिहार विधानसभा चुनाव 2025नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो