लाइव न्यूज़ :

Patna: डूबने से हुई मौत... इसी शर्त पर मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, जानिए क्या है मामला

By धीरज मिश्रा | Updated: July 15, 2024 17:16 IST

Patna: राजधानी में दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों के परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन पहले लापता हुए बच्चों की लाश बरामद हुईपरिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई पुलिस पूरे मामले की कर रही है छानबीन

Patna: राजधानी में दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों के परिजनों ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में बिहार सरकार के द्वारा कहा गया है कि मृतक के परिजनों को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। अगर बच्चों की मौत डूबने से हुई होगी। चलिए पूरा मामला बारीकी से जानते हैं।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, पटना के बेउर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन स्थल से सोमवार की सुबह दो बच्चों के शव बरामद किए गए। दोनों बच्चे रविवार 14 जुलाई को गर्दनीबाग इलाके से लापता बताए गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को बाद में उसी दिन रात 11 बजे मिली। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें तीन बच्चे एक साथ दिखाई दिए।

तीसरे बच्चे से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि तीनों गर्दनीबाग इलाके के बाइपास पर घुड़सवारी करने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सुबह निर्माणाधीन स्थल के पास से उनके शव बरामद किए।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया गया कि दोनों की मौत स्थल पर स्थित तालाब में डूबने से हुई है, क्योंकि उनके कपड़े और चप्पल तालाब के पास मिले थे।

पुलिस को कौन सा एंगल मिला

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को बताया कि आज सुबह हमें सूचना मिली कि बेउर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन स्थल के पास दो नाबालिग मृत पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि निर्माणाधीन क्षेत्र में तालाब में डूबने से उनकी मौत हुई है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें पीट-पीटकर मार डाला गया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। नाबालिगों के परिजनों का दावा है कि यह हत्या है। पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक विभाग को इलाके की तलाशी के लिए बुलाया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त