लाइव न्यूज़ :

पत्नी से तलाक लेकर विवाह करूंगा?, शारीरिक संबंध, नाबालिग होने के दौरान किया गर्भवती, नगर निगम पार्षद और बीजद नेता ने किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:27 IST

भुवनेश्वर नगर निगम के पार्षद ने शादी का झूठा वादा करके साथ शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग होने के दौरान उसे गर्भवती कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअब 19 वर्ष की हो चुकी पीड़िता का कैपिटल अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण किया गया।पत्नी से तलाक लेने के बाद उससे शादी करने का वादा किया।बीजद की ओर से इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं थी।

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के एक नेता पर बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीसागर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) (बलात्कार), 89 (महिला की अनुमति के बिना गर्भपात करना), 296 (अश्लील कृत्य) और 352 (आपराधिक धमकी) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब 19 वर्ष की हो चुकी पीड़िता का कैपिटल अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण किया गया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि भुवनेश्वर नगर निगम के पार्षद ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग होने के दौरान उसे गर्भवती कर दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया तथा अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद उससे शादी करने का वादा किया। पीड़िता ने कहा, ‘‘जब मैंने उससे शादी के लिए कहा तो उसने मुझे धमकी दी और भुवनेश्वर छोड़ने को कहा। ’’ पार्षद को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बीजद की ओर से इस संबंध में अब तक कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBhubaneswarओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो