लाइव न्यूज़ :

बाप से सोने के जेवर और पैसे मांगो?, शादी के 60 दिन बाद नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति प्रदीप विश्वकर्मा, सास राधा देवी, ससुर बलराम और ननद पूनम विश्वकर्मा के खिलाफ केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 10:40 IST

मृतका रोशनी विश्वकर्मा (22) के भाई संजय कुमार विश्वकर्मा की शिकायत पर पति प्रदीप विश्वकर्मा, सास राधा देवी, ससुर बलराम और ननद पूनम विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमायके वालों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।रोशनी के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।सोने के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगे।

भदोहीः भदोही जिले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के महज दो माह बाद एक नवविवाहिता की कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ससुराल पक्ष का दावा है कि महिला ने खुदकुशी की, जबकि उसके मायके वालों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका रोशनी विश्वकर्मा (22) के भाई संजय कुमार विश्वकर्मा की शिकायत पर पति प्रदीप विश्वकर्मा, सास राधा देवी, ससुर बलराम और ननद पूनम विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक गोपीगंज थाना के वार्ड नंबर चार की निवासी रोशनी की शादी कोइरौना थाना क्षेत्र के सदाशिव पट्टी गांव के प्रदीप विश्वकर्मा से छह मार्च 2025 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। प्राथमिकी के अनुसार सामूहिक विवाह में दहेज में कुछ नहीं मिलने पर प्रदीप के परिवार वालों ने 31 मई को धूमधाम से शादी करने की बात कही। इसके अनुसार दूसरी शादी के बाद रोशनी के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और सोने के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगे।

प्राथमिकी में आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 15 जून को ससुराल वालों ने रोशनी की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसे ससुराल से 20 किलोमीटर दूर गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में लाकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो