लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: पत्नी को अच्छे कपड़े पहनने के लिए कहो?, अन्यथा चेहरे पर तेजाब फेंक सकता हूं, आरोपी निकित शेट्टी को कंपनी ने नौकरी से निकाला, जांच शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2024 12:15 IST

"...कृपया अपनी पत्नी को अच्छे कपड़े पहनने के लिए कहें, खासकर कर्नाटक में, अन्यथा मैं उसके चेहरे पर तेजाब फेंक सकता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को सूचित किया और इसका स्क्रीनशॉट भी उनके साथ साझा किया।पत्नी के कपड़ों के चयन के कारण उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बिजनेस डेवलपमेंट प्रोफेशनल को एक महिला के चेहरे पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में कंपनी से निकाल दिया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि प्रोफेशनल ने एक व्यक्ति को धमकी दी थी कि वह उसकी पत्नी के कपड़ों के चयन को लेकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। पुलिस ने भी आरोपी निकित शेट्टी (कर्मचारी) के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शेट्टी ने नौ अक्टूबर को अंसार नामक व्यक्ति को एक निजी संदेश में कथित तौर पर कहा, "...कृपया अपनी पत्नी को अच्छे कपड़े पहनने के लिए कहें, खासकर कर्नाटक में, अन्यथा मैं उसके चेहरे पर तेजाब फेंक सकता हूं।" इसके बाद अंसार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और इसका स्क्रीनशॉट भी उनके साथ साझा किया।

अंसार ने एक सोशल मीडिया पर पुलिस महानिदेशक, मुख्यमंत्री कार्यालय और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को टैग करते हुए पोस्ट में कहा, "यह गंभीर मामला है। यह व्यक्ति मेरी पत्नी के कपड़ों के चयन के कारण उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।"

अंसार ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस संगठन (जिस निजी फर्म में शेट्टी काम करती था) में महिलाएं सुरक्षित हैं।" एक इंटरनेट उपयोगकर्ता द्वारा मामला संज्ञान में लाने के बाद शेट्टी की कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। अंसार ने लिखा, "जिस आदमी ने मेरी पत्नी ख्याती श्री पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी थी, नौकरी से निकाल दिया गया है। कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो