लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः 16 वर्षीय किशोरी से रेप, बैडमिंटन कोच अरेस्ट, प्रशिक्षण ले रही थी पीड़िता, फोन पर नग्न तस्वीरें आने के बाद मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 22:11 IST

Bengaluru: पुलिस ने बताया कि जब मां ने पूछताछ की तब पीड़िता ने बताया कि कोच ने अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया तथा उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे'स्पोर्ट्स सेंटर' में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। उत्पीड़न किया। घर भी ले गया, जहां यौन शोषण किया।बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Bengaluru:कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बैडमिंटन कोच को 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता आरोपी से बैडमिंटन का प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की की दादी को पता चला कि नाबालिग ने अपनी दादी के फोन से अपनी कुछ नग्न तस्वीरें किसी अज्ञात नंबर पर भेजी हैं और उन्होंने तुरंत किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब उसकी मां ने उससे पूछताछ की तब पीड़िता ने बताया कि कोच ने उसे अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र मुहैया कराने के नाम पर कई बार उसका यौन शोषण किया तथा उसे इस बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ने दो साल पहले यहां एक 'स्पोर्ट्स सेंटर' में बैडमिंटन कोचिंग के लिए दाखिला लिया था। कोच ने कथित तौर पर कई मौकों पर उसका यौन शोषण और उत्पीड़न किया। वह उसे अपने घर भी ले गया, जहां उसने उसका यौन शोषण किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कक्षा 10वीं की परीक्षा देने के बाद किशोरी अपनी दादी के घर चली गई और 30 मार्च को उसने कोच के आग्रह पर अपनी दादी के मोबाइल फोन से अपनी नग्न तस्वीरें कोच को भेजी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तमिलनाडु निवासी कोच के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने कई मौकों पर पीड़िता का यौन शोषण किया था और उसने उसकी नग्न तस्वीरें भी ली थीं, जो उसके फोन में पाई गईं। अधिकारी ने बताया कि उसके फोन में अन्य लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी पाई गईं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?