लाइव न्यूज़ :

कोचिंग सेंटर से पढ़ कर घर लौट रही 15 साल की छात्रा के साथ ऑटो चालक और साथी ने किया सामूहिक रेप, मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, दो तमंचे, कारतूस, तीन खोखे बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2025 18:22 IST

बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार दोपहर कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह ले जाकर ऑटो चालक और उसके एक साथी ने उससे बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार तड़के करीब चार बजे करिया नाला के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई।आरोपियों की पहचान ऑटो चालक कल्लू उर्फ मनोज यादव और अनिल वर्मा के रूप में हुई है।अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार शाम कोचिंग सेंटर से पढ़ कर घर लौट रही 15 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार तड़के आरोपियों से मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज करवाई कि उसकी 15 साल की बेटी शनिवार दोपहर कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी, तभी सुनसान जगह ले जाकर ऑटो चालक और उसके एक साथी ने उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से सीएनजी ऑटो की पहचान के बाद रविवार तड़के करीब चार बजे करिया नाला के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई।

उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऑटो चालक कल्लू उर्फ मनोज यादव और अनिल वर्मा के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, कुछ कारतूस, कारतूस के तीन खोखे और वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल