लाइव न्यूज़ :

Ballia News: नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धर्मांतरण का दबाव, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 12:32 IST

Ballia News: उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App

Ballia News:  बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में कक्षा आठ की एक नाबालिग छात्रा से कथित रूप से छेड़खानी, मारपीट, अगवा करने का प्रयास और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी जब स्कूल जाती थी तो रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के मेरु राय का पुरा मोहल्ले का आरिफ (20) उससे छेड़छाड़ करता था और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के लिए दबाव बनाता था।

उन्होंने बताया कि किशोरी 23 जनवरी को जब पढ़ाई का सामान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थी तभी रास्ते में आरिफ ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। विफल होने पर उसने किशोरी से मारपीट की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने शनिवार को बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरिफ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) व 351(3) (अत्यंत गंभीर आपराधिक धमकी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 5 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?